![](https://mountainsjourney.com/wp-content/uploads/2024/01/20240123_115312-824x1024.jpg)
Pushkar Dhami: राम लला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर हरिद्वार में हर की पैड़ी पर दीपोत्सव का आयोजन करवाया गया। इस आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर की पैड़ी पर पहुंचकर मां गंगा की आराधना की। साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने भगवान राम के किरदार में मौजूद कलाकारों की भी पूजा की।