Rahul Gandhi: राहुल गांधी के बयान को लेकर उत्तराखंड के तीर्थ पुरोहित नाराज हो गए। राहुल गांधी ने हरियाणा में प्रेस वार्ता के दौरान एक बयान दिया जिस पर उत्तराखंड के चार धाम के पुरोहित नाराज हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान तपस्वियों का देश है पुजारियों का नहीं। चार धाम के तीर्थ पुरोहित राहुल गांधी के बयान पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है की ये देश सनातन संस्कृति से चलता है और सनातन संस्कृति में तपस्वी और पुजारी का अपना महत्व है। पुजारी और तीर्थ पुरोहित सनातन संस्कृति को संरक्षित करते आ रहे हैं। ऐसे में भला राहुल गांधी यह कैसे कह सकते हैं कि यह देश पुजारियों का या तीर्थ पुरोहितों का नहीं है। राहुल गांधी के बयान को लेकर चार धाम के तीर्थ पुरोहित ने प्रदर्शन किया और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। पुरोहित में गुस्सा इस कदर है कि वह कहने कि राहुल गांधी को भारत छोड़ देना चाहिए जब उन्हें सनातन संस्कृति से इतना परहेज है।
Next Post
Uttarakhand School: ठंड को देखते हुए 15 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी
Mon Jan 9 , 2023
You May Like
-
November 1, 2022
Pushkar Dhami: चंपावत के मुख्यमंत्री ने लगाया जनता दरबार
-
January 8, 2023
CM Dhami: महार रेजिमेंट के प्रोग्राम में शामिल हुए सीएम धामी
-
August 17, 2022
Pushkar Dhami: सीएम धामी ने शहीद चंद्रशेखर को दी श्रद्धांजलि