इगास पर्व पर पीएम मोदी ने दी अनिल बलूनी को बधाई

Igass PM Modi Whishes: इगास पर्व के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को बधाई दी है। दरअसल अनिल बलूनी की मुहिम की बदौलत ही उत्तराखंड का लोकपर्व इगास फिर से अपने पुराने स्वरूप में लौटा है लोग फिर से इसे धूमधाम से मनाने लगे हैं और यह सब हुआ है अनिल बलूनी की मुहिम की बदौलत।

इस बार का इगास पर्व बेहद ही खास अंदाज में मनाया गया, वजह थी राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की वो मुहिम जिसे उन्होंने करीब 3 साल पहले शुरू किया था। देहरादून से लेकर दिल्ली तक की इगास की धूम दिखाई दी।

अनिल बलूनी की मुहिम की वजह से पहाड़ का ये लोकपर्व खास हो गया। तस्वीरें ऐसी कि लगा फिर से दिवाली मनाई जा रही है। दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर इगास का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें राजनीति से जुड़े कई बड़े नेता शामिल हुए तो वहीं उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली कई बड़ी हस्तियां शिरकत करने पहुंची।

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भले ही दिल्ली रहते हो मगर उनका अपने राज्य के लिए प्रेम बरकरार है। वो आज भी पहाड़ के रीति-रिवाज और परंपराओं को भूले नहीं हैं। दिल्ली में इस बार इगास पर भव्य कार्यक्रम हुआ।

बलूनी जब मुंबई से इलाज कराकर दिल्ली लौटे थे जब उन्होंने अपनी इस मुहिम की शुरुआत की थी। बलूनी ने उत्तराखंड के प्रवासी लोगों से अपील की थी कि वो इगास पर अपने घर जाएं और इस लोक पर्व को धूमधाम से मनाएं। बलूनी की ये मुहिम अब रंग ला चुकी है, पहाड़ का ये लोकपर्व दूसरे राज्यों में भी पहचान बनाता जा रहा है़।

Next Post

Indian Railway: एसी ट्रेन के कोच में गंदगी, पीएम के स्वच्छता अभियान को पलीता

Sun Nov 6 , 2022
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Lucknow News: ये तस्वीर ट्रेन नंबर 14007 की है। ट्रेन के एसी कोच में गंदगी का अंबार लगा है। शौचालय के आसपास गंदगी जमा है। कहीं खाने का सामान बिखरा हुआ है तू कहीं गंदगी जमा हुई […]

You May Like