HIMACHAL

हिमाचल प्रदेश के बारे में जानें: (Himachal Pradesh)

उत्तराखंड से लगता हुआ हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) भी एक हिमालयी राज्य है। इसे भी देवभूमि कहा जाता है। अगर आप घूमने का प्लान (Himachal Pradesh Journey ) बना रहे हैं तो तो हिमाचल बहुत अच्छा ऑप्शन है। यहा सस्ता होने के साथ साथ काफी रोमांचकारी भी है।

हिमाचल प्रदेश चारों तरफ से बर्फीली घाटियों और हिमालय पर्वत श्रृंखला से घिरा पहाड़ी राज्य है। ये अपने अंदर कई राज समेटे हुए है, जिसके विषय में अभी तक कोई संपूर्ण जानकारी इकट्ठा नहीं कर पाया है। यहां ऐसे बहुत से प्राचीन स्थल मौजूद हैं, जिनका इतिहास पौराणिक काल से जुड़ा हुआ, और यहां कुछ ऐसी भी रहस्यमयी जगहें मौजूद हैं, जिनका सच विज्ञान पर भी भारी पड़ चुका है।

कालका-शिमला टॉय ट्रेन (Toy Train)

अगर आप शिमला को सबसे अच्छी तरह जानना चाहते हैं तो इसका सबसे अच्छा तरीका है, कालका-शिमला रेलवे, जिसे हेरिटेज टॉय ट्रेन (Toy Train) भी कहा जाता है। टॉय ट्रेन में सफर के दौरान आप कुदरती सौंदर्य का मजा ले सकते हैं। पहाड़ों के बीच से गुजरता ये रेलवे ट्रैक अदभुत है। इसे माउंटेन रेलवे ऑफ इंडिया के अंतर्गत यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है।

हिमाचल आए तो यहां के अभयारण्य जरुर देखें

अगर आप हिमाचल की सैर पर आते हैं तो आपको यहां के वन्य जीवों को देखने का मौका नहीं छोड़ना चाहिए। हिमाचल प्रदेश में करीब 33 वन्य जीव अभयारण्य और 2 राष्ट्रीय उद्यान हैं, जिनमें से ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है।

हिमाचल प्रदेश का मिनी इजरायल

हिमाचल प्रदेश में एक ऐसी भी जगह है जिसे भारत का मिनी इजरायल (Mini Israel) कहा जाता है, यहां देशी पर्यटकों से ज्यादा विदेशी सैलानियों की संख्या रहती है।जिनमें से अधिकांश इजरायली होते हैं। हिमाचल प्रदेश का ‘कसोल’ भारत का एकमात्र ऐसा स्थल है, जहां इजरायली पर्यटक ज्यादा आना पसंद करते हैं। यहां कुछ खास दुकानें भी दिख जाएंगी जहां आपको इजरायल की मूल भाषा हिब्रू में बात करते लोग दिख जाएंगे।

हिमाचल का मलाना

हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा भी गांव है, जिसे ‘विलेज ऑफ टेबू’ कहा जाता है। यहां बाहरी लोगों के लिए सख्त नियम बने हुए हैं कि वे गांव की न किसी दीवार को छू सकते हैं और ना ही घर के किसी सामान को। इसके अलावा ये गांव सबसे पुराने लोकतांत्रिक स्थलों में से एक के रूप में भी जाना जाता है। दिलचस्प बात ये है कि ये यूनानी-समान के मान्यताओं को तौर-तरीको का भी अनुसरण करते हैं। ये गांववाले खुद को सिंकदर महान के वंशज मानते हैं।

हिमाचल के पौराणिक स्थल

हिमाचल प्रदेश में पौराणिक काल के कई ऐसे प्राचीन स्थल मौजूद हैं, जिनका संबंध रामायण और महाभारत काल से बताया जाता है। यहां एक जखू नामक मंदिर है, माना जाता है कि ये वो पवित्र स्थल है, जहां संजीवनी बूटी की खोज में निकले भगवान हनुमान ने थोड़ी देर विश्राम किया था। इसके आलावा यहां कुछ ऐसी भी मंदिर हैं, जिनका निर्माण पांडवों ने किया था।

शिमला में लीजिए स्केटिंग का मजा

पूरे एशिया में हिमाचल का शिमला ही एकमात्र ऐसा स्थान है, जहां नेचुरल बर्फ स्केटिंग रिंग है। इसलिए, जब भी आप हिमाचल प्रदेश की यात्रा करें तो शिमला आकर इस रोमांचक खेल का अनुभव जरूर लें। ये आपके लिए एक अलग ही एहसास होगा।