पिथौरागढ़। सेवा, सुशासन और विकास के 03 वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर क्रास कन्ट्री में जीवन सिंह सामंत ने सबसे तेज दौड़ लगायी।

सेवा, सुशासन और विकास के 03 वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में खेल विभाग द्वारा 22 मार्च, 2025 को श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में ओपन बालक वर्ग की क्रास कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया गया।


जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा दिवस थीम सेवा, सुशासन एवं विकास पर आधारित यह दौड़ स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रारम्भ होकर खेल मैदान का 02 चक्कर लगाने के उपरान्त चन्द चौराहा एवं टकाना चौराहा से कलेक्ट्रेट रोड होते हुए वापस स्टेडियम खेल मैदान का एक चक्कर लगाने के पश्चात समाप्त हुई।



इस अवसर पर एशियन मेडलिस्ट कै0 देवी चंद, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद शरीफ, प्रकाश जंग थापा, मनोज कुमार पुनेठा, प्रशान्त भैसोड़ा, भूपेश बिष्ट, मुकुल चन्द्र पाठक, विशाल नगरकोटी, भावेश भट्ट, चन्द्र सिंह धामी, निखिलेश भण्डारी, अक्षय कुमार, जगदीश कसन्याल, यतीश ओझा, गौरव चन्द्र जोशी, माया, लीलावती जोशी, सुनीता मेहता रावत, नेहा धौनी, दिनेश ंिसह बिष्ट, सुनील कुमार, तनूजा कन्याल, देवेन्द्र राम, राजेन्द्र राम, ललित प्रसाद कापड़ी एवं दीपक चन्द्र गहतोड़ी, कमलेश पाण्डेय, जगमोहन सिंह, चन्द्रेश सिंह आदि उपस्थित थे।