Vikram Negi: लाठीचार्ज के विरोध प्रदर्शन, विधायक विक्रम सिंह रहे मौजूद

Tehri News: देहरादून में बेरोजगार युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है। प्रतापनगर से विधायक विक्रम सिंह नेगी ने भी युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और परीक्षाओं में धांधली के विरोध में प्रदर्शन किया। विक्रम सिंह नेगी ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। विक्रम सिंह नेगी का कहना है कि एक तरफ बेरोजगार युवा पेपर लीक होने से परेशान है, मगर सरकार नकल माफिया के खिलाफ एक्शन लेने के बजाए युवाओं पर लाठियां बरसवां रही है।

देहरादून में गुरुवार को बेरोजगार युवाओं ने प्रदर्शन किया था। इसी दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारी युवाओं पर लाठीचार्ज भी किया था। पुलिस का कहना है कि युवाओं ने पहले पत्थरबाजी की थी, जिसके बाद पुलिस को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Next Post

Pushkar Dhami: सीएम धामी ने किया विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ

Fri Feb 10 , 2023
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Pushkar Singh Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी कांग्रेस 2023 के तहत पहली ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न […]

You May Like