Vikram Negi: विधायक विक्रम नेगी ने छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

Pratapnagar News: : प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक जाखनी धार में राजकीय इंटर कॉलेज रजाखेत में क्षेत्र के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह में पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस मौके पर विधायक विक्रम सिंह नेगी मौजूद रहे।

इस मौके पर विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि छात्र राष्ट्र के भाग्य निर्माता हैं और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन को एक मिशन के रूप में ले

विक्रम सिंह नेगी ने कहा की प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नही है आज प्रदेश का युवा हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर देश प्रदेश का नाम रोशन कर रहा है जिससे गर्व की अनुभूति होती है। नेगी ने कहा की हमे इन प्रतिभाओं का संरक्षण एवम संवर्धन कर उत्साहवर्धन करना चाहिए। उन्होंने छात्रों को उनके बेहतर कल की शुभकामनाएं दी।

Next Post

Pushkar Dhami: सीएम धामी ने राहत सामग्री के वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Mon Feb 6 , 2023
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Pushkar Singh Dhami Delhi: नई दिल्ली में भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ फरीदाबाद और हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस सहित अन्य संस्थाओं के द्वारा जोशीमठ में जमीन धंसने को लेकर प्रभावितों के लिए राहत सामग्री उपलब्ध करवाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह […]

You May Like