
*** अयोध्या (छोटी छावनी) के आचार्य सरयूदास महाराज ने हनुमान मुर्ति लाकर हीरादास महाराज को भेंट

हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार की पावन भूमि पर स्थित श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर में हजारों वर्ष पुरानी बालरूपी हनुमान की प्रतिमा स्थापित है।मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या, छोटी छावनी के आचार्य सरयूदास महाराज ने अयोध्या से लाकर बालरुपी हनुमान की प्रतिमा श्री अवधूत मंडल आश्रम के संस्थापक पीठाधीश्वर महंत हीरादास को भेंट की थी। इसके उपरांत हीरादास महाराज ने पूर्ण विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापना कराई। यह प्रतिमा कितनी प्राचीन है इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि पुरातत्व विभाग वैज्ञानिक की बार मंदिर में आकर परीक्षण कर चुके हैं। लेकिन किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे। श्री अवधूत मंडल आश्रम के पीठाधीश्वर महंत महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने बताया कि 1830 ईं में स्थापित श्री अवधूत मंडल आश्रम का इतिहास 195 वर्ष पुराना है। लेकिन बालरूप में विराजमान हनुमान की गणना कोई जानकारी नहीं है।
