
london-se-lautne-par-doon-me-cm-dhami-ka-bhavya-swagat
लंदन से साढ़े 12 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव लेकर लौटे सीएम पुष्कर सिंह धामी का दून में भव्य स्वागत

देहरादून। लंदन से साढ़े 12 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव लेकर लौटे सीएम पुष्कर सिंह धामी का दून में भव्य स्वागत हुआ। बन्नू स्कूल के अस्थाई हैलीपैड पर कैबिनेट मंत्री, विधायकों समेत भाजपा कार्यकर्ता फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़े के साथ सीएम का स्वागत किया।

महिलाओं ने सीएम धामी पर पुष्प वर्षा की। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर सीएम भी काफी देर कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच ही रहे। इस दौरान सीएम ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका अभिवादन किया