Laksar News: लक्सर ब्लॉक प्रमुख, जयेष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख ने किया वाल्मिकि बस्ती का निरीक्षण

Laksar News: (Shyam Rathi): लक्सर ब्लॉक के प्रमुख हर्ष कुमार दौलत, जयेष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख रविंदर चौधरी ने हुसैनपुर ग्रामसभा के हुसैनपुर गांव का निरीक्षण किया और गांव में चल रही विकास योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरा खंड विकास अधिकारी पवन सैनी भी मौजूद थे। जयेष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख रविंदर चौधरी हुसैनपुर गांव में वाल्मिकी बस्ती पहुंचे और बस्ती के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत, जयेष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख रविंदर चौधरी ने गांव की कैंसर से पीड़ित महिला मुलाकात कर हर संभव मदद करने आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने वाल्मीकि बस्ती में पीड़ित महिला का भवन निर्माण पशु शेड और बस्ती की सड़क बनाने की बात कही। इसके साथ ही गांव में ब्लॉक प्रमुख द्वारा कराए गए विकास कामों का भी निरीक्षण किया गया। ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत, जयेष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख रविंदर चौधरी भरोसा दिया कि जो भी संभव होगा गांव में विकास का हर वो काम करवाया जाएगा।

Next Post

Hemkund Sahib: हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू, 60 साल से ऊपर उम्र वालों के यात्रा पर आने पर रोक

Sat May 20 , 2023
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Hemkund Sahib Yatra: हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के साथ ही हेमकुंड साहिब यात्रा की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब के पास ही स्थित लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी खुल गए हैं। पंच […]

You May Like