
सिक्किम की सैर Journey of sikkim
पूर्वोत्तर या नॉर्थ-ईस्ट (North East) का सिक्किम टूरिस्टों के बीच काफी लोकप्रिय जगह है। यहाँ प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही फूलों के बगान देखने लायक होते हैं। विश्व की तीसरी सबसे ऊँची पर्वत चोटी कंचनजंगा सिक्किम में ही मौजूद है। पहाड़ों, जलाशयों, बगीचों वाला राज्य सिक्किम पूर्वोत्तर की खूबसूरती में चार चाँद लगाता है। सिक्किम में हाथ से बनी चीज़ों को आप बाज़ार से खरीद सकते हैं जिनमें गलीचे, कलाकृतियाँ, लेपचा शैली की शॉलें और टेबल मुख्य हैं।
