Kichha Encounter: ज्वेलर्स पर फायरिंग करने वाला बदमाश एनकाउंटर में गिरफ्तार

Haldwani News: हल्द्वानी में ज्वेलर्स पर सरेआम फायरिंग ( jwellers firing haldwani) करने वाले दो बदमाशों में से एक बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की लोकेशन किच्छा के बरा गांव में मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को घेर लिया गया। मगर बदमाशों ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी है इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का कहना है कि इन्ही बदमाशों ने हल्द्वानी में एक ज्वेलर्स के ऊपर फायरिंग की थी। बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए थे और उन्होंने ज्वेलर्स के ऊपर फायरिंग की थी। बदमाशों की गोली ज्वेलर्स की कार के पीछे के हिस्से में लगी थी।

Next Post

Igas CM Dhami: इगास पर सीएम ने की गाय की पूजा

Fri Nov 4 , 2022
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Dehradun News: इगास पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुलसी और गाय माता की पूजा की। मुख्यमंत्री धामी के साथ उनकी पत्नी गीता धामी ने भी गौ माता की सेवा की।

You May Like