केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए आज बंद कर दिए गए हैं। तय समय के अनुसार केदारनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए गए। इस बार केदारनाथ यात्रा पर रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु पहुंचे हैं। इस बार केदारनाथ की यात्रा पर 16 लाख तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। मुख्यमंत्री धामी ने यात्रियों का आभार जताया।
जय-जय बाबा केदार !
आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार एवं पौराणिक विधि-विधान के साथ शीतकाल हेतु बंद हो गए हैं। इस वर्ष कपाट खुलने के उपरांत लगभग 16 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। pic.twitter.com/IFO6r7l2jm
— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) October 27, 2022