Kanwar Yatra: सीएम पुष्कर धामी ने हरिद्वार में धुले कांवड़ियों के पैर, शिवभक्तों की सेवा

Kanwar Yatra 2023: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कांवड़ियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ियों के पैर धुलकर स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उनके चरण धोकर गंगाजली भेंट की।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांवड़ियों में भगवान शिव का अंश दिखता है। इसलिए वो कांवड़ियों की सेवा करने आए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांवड़ की व्यवस्थाएं कुंभ की तर्ज पर की गई हैं। सरकार ने कांवड़ यात्रा के लिए अलग से बजट की व्यवस्था की है। कांवड़ियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। धामी ने कहा कि देवभूमि में इस साल 5 करोड़ कांवड़ियों के आने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं को किसी भी परेशानी का सामना न करने पड़े, इसके लिए शासन से लेकर उच्च अधिकारियों के स्तर पर निगरानी की जा रही है। व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं।

Next Post

Kanwar Yatra 2023: क्या आपको पता है कौन लाया सबसे लंबी कांवड़?

Sat Jul 8 , 2023
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Kanwar Yatra 2023: इन दिनों हरिद्वार में कांवड़ यात्रा चल रही है, धर्मनगरी में भोलेनाथ के जयकारों से माहौल गूंज रहा है। शिव भक्तों की जुबां पर सिर्फ एक ही नाम है ‘बम भोले’ मीलों का सफर […]

You May Like