हरियाणा में 2 समुदायों में पथराव-फायरिंग, गाड़ियां तोड़ी गई; तनावपूर्ण माहौल

हरियाणा के नूंह (मेवात) में मामूली बात पर सोमवार को दो समुदाय के लोगों में हिंसक झड़प हो गई। खेड़ा खलीलपुर गांव में हुई इस झड़प में दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। लोगों ने एक दूसरे पर डंडे बरसाए और गोलियां तक चला दी। झगड़े में करीब एक दर्जन लोग घायल भी हुए हैं।

तेज रफ्तार बाइक बनी झगड़े की वजह

खेड़ा खलीलपुर गांव में झगड़े के हालात रविवार को बने थे। एक समुदाय के लोगों का कहना है कि उनका एक लड़का बिलाल (15) रविवार सुबह एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल से छोड़कर कर वापस आ रहा था। इस दौरान दूसरे समुदाय के नत्थूराम के घर के पास से गुजरने के दौरान विवाद हो गया। यहां पर लोगों ने बिलाल की पिटाई कर दी।

सोमवार को फिर कहासुनी, उसके बाद पथराव और फायरिंग

सोमवार को वही विवाद फिर से शुरू हो गया। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया। लोग यहां गलियों में उतरे तो छतों से ईंट बरसाई गई। इस दौरान गोलियों से भी पूरा गांव दहल उठा। वहीं बताया जा रहा है कि नत्थूराम के परिजनों को चोटे आई हैं। इनका इलाज सोहना के अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।

खेड़ा खलीलपुर गांव में दो समुदाय में झगड़े की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद लोगों को तितर बितर किया या। कुछ हुड़दंगियों को लोगों नें घरों में घुस कर हिरासत में लिया। फिलहाल अभी किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है।

Next Post

Pushkar Dhami: सीएम धामी ने की भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात

Mon Feb 20 , 2023
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email CM Pushkar Dhami Meeting With Bhagat Singh Koshiyari: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। डिफेंस कॉलोनी स्थित भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर […]

You May Like