Pushkar Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी हरियाली तीज की बधाई

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज,  हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। इसे हरियाली तीज या श्रावणी तीज भी कहा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिवजी की पूजा करने का विधान है। सुहागिन महिलाएं जहां अपने पति की दीर्घायु और संतान की प्राप्ति के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां सुयोग्य वर पाने के लिए ये व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। हरियाली तीज पर हरे रंग का महत्व होने की वजह से महिलाएं इस दिन हरी साड़ी और कांच की हरी चूड़ियां जरूर पहनती हैं।

हरियाली तीज पूज सामग्री

मां पार्वती और शिवजी की मूर्ति, पूजा के लिए चौकी, पीला वस्त्र, कच्चा सूता, नए वस्त्र, केला के पत्ते, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, जनेऊ, जटा नारियल, सुपारी, कलश, अक्षत या चावल, दूर्वा घास, घी, कपूर, अबीर-गुलाल, श्रीफल, चंदन, गाय का दूध, गंगाजल, दही, मिश्री, शहद, पंचामृत।


Next Post

Pushkar Dhami: सीएम पुष्कर धामी ने सचिवालय में की योजनाओं की समीक्षा

Sat Aug 19 , 2023
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Pushkar Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र पोषित योजनाओं और बाह्य सहायतित परियजोनाओं को लेकर सचिवालय में समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने इन योजनाओं के तहत संचालित कामों की निगरानी के लिए शासन […]

You May Like