
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) अल्मोड़ा के भ्रमण पर पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल ने रानीखेत स्थित Kumaon Regimental Centre(KRC) का भ्रमण करने के दौरान अधिकारियों, जवानों एवं प्रशिक्षु अग्निवीर जवानों से भेंट वार्ता करने के साथ-साथ वीर नारियों का सम्मान भी किया।
राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने कहा कि कुमाऊँ रेजिमेंट का इतिहास गौरवशाली रहा है और यहां के सैनिकों एवं जवानों ने समय-समय पर राष्ट्र की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान भी दिया है। यह भारतीय थलसेना की सबसे बड़ी Infantry Regiments में से एक है। यह रेजिमेंट न केवल देश की सीमाओं की रक्षा में अग्रणी रही है, बल्कि इसकी सुदृढ़ प्रशिक्षण परंपरा एवं अनुशासनात्मक संस्कृति भी विश्वस्तर पर प्रतिष्ठित है।