
Space News: अमेरिकी कंपनी फायरफ्लाई एयरोस्पेस का ब्लू घोस्ट लैंडर चंद्रमा की सतह सफलतापूर्वक पर लैंड हो गया। ये चंद्रमा पर पहुंचने वाला दूसरा प्राइवेट कॉमर्शियल मिशन है।
फायरफ्लाई एयरोस्पेस के स्पेसक्राफ्ट की लैडिंग चांद के मेयर क्रीसियम रीजन में हुई। ब्लू घोस्ट को 15 जनवरी 2025 को एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के रॉकेट फाल्कन 9 से स्पेस में भेजा गया था।
आपको बता दें इस मिशन का मकसद धरती से चंद्रमा पर दिखाई देने वाले विशाल क्रेटर ‘सी ऑफ क्राइसिस’ की जांच करना है। लैंडर चांद की मिट्टी का विश्लेषण करेगा। इसमें एक ड्रिल भी लगाई गई है, जो चांद की सतह से 3 मीटर नीचे जाकर वहां का तापमान रिकॉर्ड करेगी।
ब्लू घोस्ट ने लैंडिंग के कुछ देर बाद ही चंद्रमा से तस्वीरें भेजना शुरू कर दी थी। फायरफ्लाई कंपनी ने इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर शेयर किया है।

लैंडिंग से कुछ देर पहले ब्लू घोस्ट ने एक सेल्फी भेजी जिसमें चांद की सतह पर उसकी परछाई नजर आ रही है।
इसके साथ ही लैंडिंग से पहले फायरफ्लाई एयरोस्पेस का ब्लू घोस्ट लैंडर चांद के पास से गुजरते हुए एक इमेज शेयर की है। जिसमें चांद की सतह और उसके गड्ढे साफ नजर आ रहे हैं। इस इमेज में चांद की सतह सफेद रंग की दिख रही है।

ब्लू घोस्ट का नाम अमेरिका में जुगनू की एक दुर्लभ प्रजाति के नाम पर रखा गया है। कंपनी के मुताबिक चार पैरों वाला यह छोटा लैंडर 6 फुट 6 इंच (2 मीटर) लंबा और 11 फुट (3.5 मीटर) चौड़ा है। इस मिशन में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा भी सहयोगी है।