उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे से वापस लौटीं द्रौपदी मुर्मू

Dehradun News: एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) अपने एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे से वापस लौट गई हैं। उनकी रवानगी के मौके पर खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे।

क्यों अहम रहा द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA ) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान भाजपा सांसदों और विधायकों से मुलाकात कर 18 जुलाई को होने वाले चुनाव में अपने लिए समर्थन की अपील की।

मुर्मू के जौलीग्रांट हवाईअड्डे पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी अगवानी की। इस मौके पर भाजपा जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया तथा उनके समर्थन में रैली निकाली।

इसके बाद, उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ यहां देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक जाकर पृथक राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। बाद में, मुर्मू ने मुख्यमंत्री कार्यालय में उत्तराखंड के भाजपा सांसदों एवं विधायकों के साथ बैठक की और अपने लिए समर्थन मांगा।

Next Post

New Education Policy: उत्तराखंड में लागू हुई नई शिक्षा नीति

Tue Jul 12 , 2022
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Dehradun News: उत्तराखंड सरकार ने नई शिक्षा नीति (New Education Policy) को लागू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर शिक्षा निदेशालय में बालवाटिका का शुभारंभ किया। इसी के साथ उत्तराखंड में नई […]

You May Like