Nepal Border: धारचूला में पत्थरबाजी के बाद नेपाल और भारत के अधिकारियों के बीच बातचीत

Dharchula Nepal Border: पिथौरागढ़ में धारचूला में नेपाल की तरफ से तटबंध बना रहे भारतीय मजदूरों के ऊपर पत्थरबाजी की गई है। धारचूला में काली नदी के कटाव से सुरक्षा के लिए नेपाल ने पहले ही अपनी ओर मजबूत तटबंध बना चुका है। अब धारचूला कस्बे की सुरक्षा के लिए भारत करोड़ों रुपये की लागत से तटबंध का निर्माण कर रहा है। जिसे लेकर अब नेपाल लगातार आपत्ति जता रहा है और साथ ही नेपाल की ओर से मजदूरों पर लगातार बार बार पत्थर बरसाए जा चुके हैं।

रविवार को भी नेपाल के तरफ से असामाजिक तत्वों के द्वारा पथराव किया गया। जिससे भारतीय क्षेत्र घटखोला में तटबंध का कार्य कर रहे मजदूर और पोकलेंड मशीनों को नेपाली लोगों ने निशाना बनाया। नेपाल से पथराव के चलते भारतीय क्षेत्र में कार्य कर रहे अरुण कंस्ट्रक्शन के चार मजदूर घायल हो गए ।

भारत और नेपाल के बीच रोटी बेटी के संबंध हैं। मगर कुछ शरारती तत्व इन संबंधों में दरार डालने में लगे हुए हैं। भारत में धारचूला कस्बे की सुरक्षा के लिए इस समय घटखोला में करोड़ों की लागत से सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है। नेपाल की ओर से कुछ असामाजिक तत्व लगातार तटबंध का विरोध कर रहे हैं। इससे पहले भी कई बार निर्माण स्थल पर पथराव हो चुका है। आज पथराव के बाद नेपाल के सीडीओ दीर्घराज उपाध्याय और धारचूला के एसडीएम दिवेश शासनी ने घटखोला क्षेत्र का निरीक्षण किया धारचूला में नेपाल की तरफ से पत्थरबाजी के बाद दोनों देशों के स्थानीय प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह सतर्क नजर आए।

पत्थरबाजी की घटना के बाद नेपाल के सीडीओ दिर्घराज उपाध्याय ने भारत के धारचूला पहुंचकर एसडीएम दिवेश शाशनी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय से मामले को सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिलकर सीमा क्षेत्र में शांति व्यवस्था और संबंधों को मधुर बनाने रखने के प्रयास किए जाएंगे।

Next Post

BJP Uttarakhand: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता, सीएम धामी रहे मौजूद

Sun Dec 4 , 2022
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email हरिद्वार जिले के सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। देहरादून में भाजपा कार्यालय पर हुए कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक […]

You May Like