
देहरादून: उत्तराखंड में धामी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के 3 साल पूरे कर लिए हैं। बतौर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 23 मार्च 2025 को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिए हैं। सरकार के 3 साल पूरे होने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून में रोड शो में भाग लिया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में हमारी सरकार ने उत्तराखंड के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इनमें से कई निर्णय न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए मॉडल बन गए हैं।

सरकार के 3 साल पूरे होने पर सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर गतिमान रहेगी और ‘संकल्प से सिद्धि’ के मार्ग पर हम पूरे समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।
