मुख्यमंत्री आवास में तैनात कमांडो ने किया सुसाइड, सरकारी गन से मारी खुद को गोली

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आवास में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रमोद रावत ने अपनी सरकारी गन से खुद को ही गोली मार ली। जवान ने खुद को गोली क्यों मारी इसके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

बताया जा रहा है कि 2007 बैच के कमांडो जवान प्रमोद रावत 2016 से मुख्यमंत्री आवास में सुरक्षा में तैनात थे। बीती रात आठ बजे वो ड्यूटी खत्म करके गए थे। गुरुवार को उन्हें हल्द्वानी जाना था, इसलिए सुबह वो सीएम आवास पहुंच गए। दोपहर दो बजे सीएम आवास के अंदर ही गोली लगने से जवान की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर आईजी गढ़वाल करण सिंह नागलियाल, एसएसपी दिलीप सिंह, एसपी सिटी सरिता डोभाल वसीओ डालनवाला अभिनव चौधरी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

एडीजी अभिनव कुमार ने बताया कि जवान को एके-47 से गोली लगी है। इस बात की जांच की जा रही है कि जवान ने खुद को गोली मारी है या दुर्घटना बस गोली उन्हें लगी है।

Next Post

Valley of Flowers: खुल गई फूलों की घाटी, पैदल ट्रैक पर अभी भी हैं जमे हिमखंड

Thu Jun 1 , 2023
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Chamoli News: विश्वप्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी गयी है। पहले दिन 40 पर्यटकों ने फूलों की घाटी के दीदार किए। समुद्रतल से लगभग 13000 फीट पर स्थित विश्व धरोहर वैली ऑफ फ्लावर के […]

You May Like