Rajnath Singh: जोशीमठ पहुंचे रक्षामंत्री, जोशीमठ-मलारी हाईवे का लोकार्पण

Rajnath Singh Uttarakhand:  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को जोशीमठ के ढाक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे समेत देश के विभिन्न जगहों की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें 28 पुल और छह सड़के शामिल हैं। 

रक्षा मंत्री दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचे, यहां से वे सड़क मार्ग से ढाक पहुंचे। रक्षा मंत्री ने भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे समेत देश के विभिन्न जगहों की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

रक्षा मंत्री ने प्राकृतिक आपदाओं पर जताई चिंता

राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती संख्या पर चिंता का विषय है। रक्षा मंत्री ने कहा कि ये पता लगाने के लिए हमें अध्ययन की जरुरत है कि क्या सीमावर्ती राज्यों में प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ने के पीछे मुख्य कारण क्या हैं।

उन्होंने कहा, जलवायु परिवर्तन अब केवल मौसम संबंधी घटना नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए मोदी सरकार का दृष्टिकोण पिछली सरकारों के दृष्टिकोण से अलग है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि हम सीमावर्ती क्षेत्रों को बफर जोन के रूप में नहीं मानते हैं। हमारे लिए वे हमारी मुख्यधारा का हिस्सा हैं। हम अपनी विकास यात्रा को समुद्र से सीमाओं तक ले जाना चाहते हैं। यही कारण है कि हम अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का निर्माण भी कर रहे हैं। 

Next Post

क्या होता है गर्भ गृह? जहां स्थापित हुई राम लला की मूर्ति

Fri Jan 19 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email What is the Garbh Grah of Mandir: अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है, राम लला की मूर्ति को मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित किया जा चुका है, आपके मन में भी ये सवाल जरूर […]

You May Like