IND vs SA: सिराज के सामने अफ्रीकन टीम ने टेके घुटने, सिराज ने तोड़ा 135 साल पुराना रिकॉर्ड

IND vs SA: मोहम्मद सिराज ने तोड़ा 135 साल पुराना रिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन

India vs South Africa 2nd Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन साउथ अफ्रीका को पहली पारी में लंच से पहले ही भारतीय टीम ने ऑल आउट कर दिया। भारत ने साउथ अफ्रीका को उसके घर पर ही जबरदस्त तरीके से ढेर कर दिया। साउथ अफ्रीका की टीम अपनी पहली पारी में महज 55 रनों पर ही सिमट गई।

सिराज ने झटके 6 विकेट: भारत की तरफ से सबसे अधिक विकेट मोहम्मद सिराज ने लिये। मोहम्मद सिराज ने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को पिच पर टिकने का मौका नहीं दिया। उन्होंने 9 ओवर के अपने स्पेल में 15 रन देकर 6 विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज लंच से पहले वाले सेशन में 6 विकेट लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

Next Post

ISRO: इसरो की अंतरिक्ष में बड़ी छलांग, अंतरिक्ष में बिजली उत्पादन की संभावना की तलाश

Fri Jan 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ISRO: इसरो को बड़ी सफलता, फ्यूल सेल फ्लाइट का किया सफल परीक्षण ISRO: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल इसरो ने शुक्रवार को फ्यूल सेल फ्लाइट का सफल परीक्षण (Fuel Cell on PSLV-C58’s […]

You May Like