Pushkar Dhami: दिल्ली से लौटते सीएम की प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात, क्या है बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर से लौटते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान प्रदेश संगठन से जुड़े अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है। आगामी कुछ रोज में प्रदेश में कई अहम कार्यक्रम होने वाले हैं जिसके लिए भाजपा संगठन तैयारी कर रहा है। 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस है तो वहीं ईगास पर्व भी आ रहा है। भाजपा संगठन ने इस बार अपने आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्य योजना तैयार की है मुख्यमंत्री के साथ हुई इस मीटिंग के दौरान भी उन्हीं विषय पर चर्चा हुई क्योंकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 दिन बाद दिल्ली से लौटे हैं और एक दिन पहले ही देहरादून में भाजपा संगठन ने अहम बैठक ली थी जिसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई थी।

Next Post

सीएम धामी की स्वास्थ्य मंत्री से दिल्ली में मुलाकात, आयुर्वेद को बढ़ावा देने पर चर्चा

Sat Oct 29 , 2022
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री (sarbanand sonwal से दिल्ली में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उत्तराखंड में आयुर्वेद को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के सामने बताया कि […]

You May Like