![](https://mountainsjourney.com/wp-content/uploads/2022/06/cm-dhami-jhadu-1024x744.png)
pushkar singh dhami ने देहरादून में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खुद अपने हाथों से झाडू़ लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इसे लेकर कहा कि स्वच्छता समाज सेवा, प्रकृति, पर्यावरण एवं श्रमदान का कार्य है, इससे हम पूरे देश में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संदेश दे सकते हैं। हमें प्रदेश को आने वाले समय में स्वच्छता के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है।
![](https://mountainsjourney.com/wp-content/uploads/2022/06/cm-dhami-jhadu-2.png)