CM Pushkar Dhami: नैनीताल दौरे पर पहुंचे सीएम धामी, मन की बात कार्यक्रम में होंगे शामिल

नैनीताल दौरे पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी

CM Pushkar Dhami Nainital: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां सीएम धामी पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुनेंगे। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में पर्यटन की संभावनाओं को तलाशने के लिए अधिकारियों के साथ बातचीत की। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि 3 डिस्ट्रिक्ट-13 डेस्टिनेशन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकार लगातार काम कर रही है। इसी दौरान सीएम धामी ने नैनीताल दौरे पर KMVN, मुक्तेश्वर पहुँचकर वहाँ निर्माणाधीन विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुक्तेश्वर वर्तमान में देशभर के पर्यटकों के साथ ही विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा है। नैनीताल में पीक सीजन के चलते VVIP कार्यक्रम की वजह से पर्यटकों को असुविधा ना हो इसका भी विशेष ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में मुख्य पर्यटक स्थलों पर दबाव कम करते हुए आस-पास के रमणीक पर्यटक स्थलों को विकसित किया जाए

Next Post

Pushkar Singh Dhami: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अजय भट्ट को दी जन्मदिन की बधाई

Mon May 1 , 2023
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email CM Pushkar Singh Dhami: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री धामी ने मां पूर्णागिरी से उनके उत्तम स्वास्थ्य, और दीर्घायू की कामना की।

You May Like