Pushkar Dhami Meeting: आपदा कंट्रोल सेंटर में पहुंचे सीएम, बारिश से हुए नुकसान का जायजा

pushkar dhami meeting

Pushkar Dhami Meeting: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमत्री धामी ने आपदा प्रबंधन केद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से बारिश जारी है। बारिश की वजह से बरसाती नाले एक बार फिर से उफान पर बह रहे हैं। रामनगर में एक यात्री बस बरसाली नाले के उफान में आकर बह गई। गनीमत रही कि सभी यात्री सकुशल निकाल लिए गए।

रामनगर में नदी में बह गई बस

उधर मसूरी में बारिश की वजह से एक होटल का पुश्ता ढह गया। जिसके मलबे में दबकर 5 हावन क्षतिग्रस्त हो गए। इन वाहनों की छत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिस वजह से लाखों का नुकसान हुआ है।

मसूरी में होटल का पुश्ता ढह गया

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों से बारिश से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। साथ ही आपात स्थिति के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

Next Post

Karnataka Election 2023: अनिल बलूनी ने कर्नाटक चुनाव को लेकर की बैठक

Fri Mar 31 , 2023
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Anil Baluni Karnataka: बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी (Anil Baluni) ने कर्नाटक में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान पार्टी की मीडिया […]

You May Like