![](https://mountainsjourney.com/wp-content/uploads/2023/02/20230218_011335-1024x698.jpg)
Pushkar Singh Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में वेस्ट मैनेजमेंट कार्यशाला में शिरकत की। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे प्लास्टिक हटाओ अभियान में तेजी लाने और पर्यावरण को संरक्षित करने में यह कदम कारगर साबित होगा।