![](https://mountainsjourney.com/wp-content/uploads/2022/10/20221017_000915.jpg)
Kailash Vijayvargiya: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कैलाश विजयवर्गीय के साथ उत्तराखंड भाजपा संगठन से जुड़े जरूरी बिंदुओं पर बातचीत की। मुख्यमंत्री धामी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे। कैलाश विजयवर्गीय उत्तराखंड दौरे पर हैं इस दौरान वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे हैं।