हर घर तिरंगा अभियान: केंद्रीय गृह मंत्री के साथ VC के जरिए जुड़े सीएम धामी

cm dhami amit shah meeting

Dehradun News: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा यात्रा (Har Ghar Tiranga Campaign) आयोजित हुई। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी (pushkar dhami) गृह मंत्री अमित शाह के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। पीएम नरेंद्र मोदी की पहल पर देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

20 लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत राज्य में 20 लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान से गैलेंट्री अवार्ड विजेताओं को शामिल किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों को भी तिरंगे के लिए प्रेरित किया जाए।

(Har Ghar Tiranga Campaign

वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी गंभीरता व सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इससे देशवासियों में उत्साह का संचार हुआ है। इस अभियान में हमारे गैलेंट्री अवार्ड विजेताओं को शामिल किया जाए। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा लोग स्वयं लगाएंगे। इतने बड़े स्तर पर जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार किया जाए। खास तौर पर सोशल मीडिया का उपयोग किया जाए। सभी सरकारी वेबसाइट व सोशल मीडिया हैंडल का प्रयोग किया जाए। 

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बनाकर शीघ्र तैयारियां शुरू की जाए। इसमें सभी विभाग मिलकर काम करें। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिवार जनों, स्वयं सेवी संस्थाओं, प्रबुद्ध जनों को भी कार्यक्रम से जोड़ा जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव संस्कृति हरिचंद्र सेमवाल, निदेशक संस्कृति वीणा भट्ट व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

Next Post

Aaj Ka Rashifal:सावन का पहला सोमवार, शिवालयों में बड़ी संख्या में हुआ जलाभिषेक

Mon Jul 18 , 2022
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email हरिद्वार न्यूज: सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ है। श्रद्धालु शिव शंकर को जलाभिषेक कर रहे हैं। 13 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत हुई थी। जिसके बाद से […]

You May Like