Pushkar Dhami: सीएम धामी ने किया राज्यपाल की “आत्मा के स्वर” पुस्तक का विमोचन

Pushkar Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आत्मा के स्वर पुस्तक का विमोचन किया। ये पुस्तक राज्यपाल गुरमीत सिंह के अभिभाषणों के संकलन पर आधारित है। सीएम धामी ने पुस्तक “आत्मा के स्वर” का विमोचन किया। इस पुस्तक में देवभूमि की समृद्ध संस्कृति, सैन्य उपलब्धियां, नारी सशक्तिकरण समेत उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानों की जानकारी को शामिल किया गया है। राज्यपाल गुरमीत सिंह सैन्य पृष्ठभूमि से आते हैं।

पुस्तक विमोचन के मौके पर क्या कहा राज्यपाल गुरमीत सिंह ने

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि मेरी हार्दिक इच्छा थी कि बहुत सी पुस्तकें लिखूं और अपने अनुभव, विचार और चिंतन को समाज के सामने रखूं। दो वर्षों में जो जनसंवाद मेरी आत्मा से प्रकट हुए, उन्हीं भावों, विचारों से इस पुस्तक ने आकार लिया है। इस पुस्तक में भारतीय सैन्य गौरव, राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक एकता, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चिंतन के बिंदू भी समाहित हुए हैं। पुस्तक में उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, सैन्य दक्षता, साहस, वीरता, नारी शक्ति का योगदान, उत्तराखंड की बेटियों की उपलब्धियां आदि भी समाहित हैं। पुस्तक का विमोचन कर अपनी बात आप सभी तक पहुंचाने के लिए हृदय में संतोष के भावों का अनुभव हो रहा है।

Next Post

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन पर विशेष, बृजेश सती जी की कलम से

Mon Sep 25 , 2023
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन पर विशेष बृजेश सती, वरिष्ठ पत्रकार, देहरादून Dehradun: 25 सितंबर का दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को याद करने का दिन है। आज पंडित जी का जन्मदिवस है। दीनदयाल उपाध्याय का […]

You May Like