
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने सीता अशोक का पौधा लगाया।
मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर प्रदेश की जनता से भी आह्वान किया कि वे इस कार्य में सहभागी बनें और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रकृति की सेवा करें।
मुख्यमंत्री धामी (pushkar dhami) ने कहा कि यह अभियान मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।