‘मोदी @20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ पुस्तक के विमोचन में शामिल हुए सीएम धामी

‘मोदी @20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी’

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मोदी @20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ पुस्तक पर चर्चा एवं विचार गोष्ठी में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 20 साल के राजनीतिक जीवन पर आधारित पुस्तक को लेकर अपने विचार भी रखे। इस पुस्तक के 5 भागों और 21 अध्यायों की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विषय विशेषज्ञों के इसमें लेख हैं।

‘मोदी @20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी’

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कोविड महामारी में भारत में टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया। भारत में 198 करोड़ से अधिक कोविड के टीके लगे। भारत की सांस्कृतिक परम्परा हमेशा से ‘सर्वे भवन्तुः सुखिनः’ की रही है। कोविड के दौरान भारत ने इसी भावना से अन्य देशों को भी 20 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन दी।

Next Post

Pushkar Dhami: मुख्यमंत्री आवास पर द्रौपदी मुर्मू का हुआ स्वागत

Mon Jul 11 , 2022
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Dehradun News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन (N.D.A.) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री धामी ने द्रौपदी मुर्मू को पौधा भेंट किया।

You May Like