Pushkar Dham: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अद्वैत आश्रम में लगाया ध्यान

pushkar dhami uttarakhand cm

Champawat News: चंपावत दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश विदेश में विख्यात अद्वैत आश्रम मायावती का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कुछ समय के लिए ध्यान लगाया। सीएम ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अद्वैत आश्रम आने का न्योता दिया है। आश्रम के स्वामी सुहृदानंद महाराज ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 

मायावती आश्रम में ध्यान करने के बाद चंपावत आते वक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काफिला रोककर बलाई नानीबोर पुल के पास से ककड़ी खरीदी। उनके साथ वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी भी थे।

सीएम ने फल विक्रेता फतेह सिंह बोहरा से ककड़ी, मूली, टमाटर की खेती के तरीके, पैदावार और बिक्री की जानकारी ली। फतेह सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ में निजी क्षेत्र में नौकरी करने के बाद कोरोना काल में गांव आकर खेती कर रहे हैं। 

Next Post

Uttarakhand CM: सीएम ने किया पूर्णागिरी कॉलेज में शैक्षिक परिसर का शिलान्यास

Thu Jul 14 , 2022
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Pushkar Singh Dhami: चंपावत दौरे के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी मुड़ियानी गांव पहुंचे। यहां सीएम धामी ने मां पूर्णागिरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बहुउद्देशीय शैक्षिक परिसर का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हिंदुस्तान स्काउट […]

You May Like