![](https://mountainsjourney.com/wp-content/uploads/2022/10/20221013_225239-682x1024.jpg)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के रोडवेज बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने बस स्टैंड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए की गई तमाम व्यवस्थाओं को देखा।
![](https://mountainsjourney.com/wp-content/uploads/2022/10/20221013_225249-1024x675.jpg)
इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी बस स्टैंड पर बैठी एक बुजुर्ग महिला यात्री के पास पहुंच गए। मुख्यमंत्री धामी ने बुजुर्ग महिला से राज्य सरकार के कामकाज और बस स्टैंड की व्यवस्थाओं के बारे में फीड बैक लिया।
![](https://mountainsjourney.com/wp-content/uploads/2022/10/20221013_225246-1024x682.jpg)
इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने बस स्टैंड पर लगी वाटर एटीएम से पानी भी लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देखा कि क्या वाटर एटीएम सही ढंग से काम कर रहा है।