हल्द्वानी में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए सीएम धामी

हल्दवानी में भाजपा की कार्यकारिणी में सीएम पुष्कर सिंह धामी

हल्द्वानी में हुई भाजपा की 2 दिवसीय कार्यकारिणी का समापन हो गया। कार्याकारिणी के दूसरे दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी शिरकत की। कार्यकारिणी के दौरान मुख्य रूप से इस बात पर चर्चा हुई कि भाजपा ने जिस तरह से विधानसभा चुनाव और चंपावत उपचुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है उस क्रम को लोकसभा चुनाव 2024 में भी बरकरार रखना है।

चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से 55 हजार वोटों से जीत दर्ज की है वो पार्टी के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि भाजपा सरकार की इस उपलब्धि और मोदी सरकार के 8 साल के शानदार कार्यकाल को जन जन तक पहुंचाना है ताकी लोगों को पता चल सके कि केंद्र की मोदी सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए क्या क्या कर रही है।

Next Post

सीएम पुष्कर धामी ने दिया ,सेहत मंत्रा' सीएम से सीखिए व्यायाम

Wed Jun 8 , 2022
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने बहुत ही बिजी शेड्यूल से भी कुछ समय निकालकर व्यायाम जरूर करते हैं। इसकी एक वीडियो मुख्यमंत्री धामी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी शेयर की है। जिसमें मुख्यमंत्री व्यायाम करते […]

You May Like