Chandrayaan 3 Live: चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए ISRO का बैकअप प्लान तैयार

Chandrayaan 3 Live Tracking Today, Chandrayaan 3 Update in Hindi: चंद्रयान 3 मिशन 23 अगस्त की शाम को चांद की सतह पर लैंड कराया जाएगा। हालांकि, इससे पहले विक्रम लैंडर के लिए अनुकूल स्थितियों को पहचाना जाएगा। इसरो के मुताबिक, लैंडिंग के लिए निर्धारित समय से ठीक 2 घंटे पहले यान को उतारने या न उतारने पर अंतिम निर्णय होगा।

25 किमी ऊंचाई से सुरक्षित लैंडिंग की जगह देखेगा विक्रम लैंडर

चंद्रयान-3 पर पर हिंदुस्तान के साथ ही पूरे विश्व की नजर है, खासकर रूस कि, क्योंकि उसका लूना-25 मिशन अभी एक दिन पहले ही फेल हो गया। इसरो से मिली जानकारी के अनुसार अब तक किए गए प्रयास सफल रहे हैं। अगर कोई कठिनाई आती है और परिस्थितियां नहीं बनती हैं तो इसरो ने इसे चार दिनों तक बनाए रखने के लिए पर्याप्त ईंधन रखा है। इसे तकनीकी रूप से मज़बूत बनाया गया है। विक्रम लैंडर में स्थापित उच्च रिज़ॉल्यूशन वाला कैमरा शुरू में 25 किमी की ऊंचाई से सुरक्षित लैंडिंग के लिए सतह की निगरानी करेगा। उम्मीद है कि उपयुक्त स्थान मिलने के बाद यह समय पर लैंड कर जाएगा। 

 

चंद्रयान 3 मिशन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि कल जब चंद्रयान-3 लैंड करेगा तो हम सभी जश्न मनाएंगे।

Next Post

ISRO • India • NASA • Chandrayaan-1 चांद पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग LIVE प्रसारण

Wed Aug 23 , 2023
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Chandrayaan 3 Landing Live: चंद्रयान थी की लैंडिंग के लिए लाइव प्रसारण (ISRO • India • NASA • Chandrayaan-1 चंद्रयाण की लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। https://www.youtube.com/live/DLA_64yz8Ss?si=39WkUoyj89CevZJN ISRO • ISS Propulsion Module • S. Somanath • Moon landin ISRO • India • Space exploration […]

You May Like