चमोली में तोड़ा गया अवैध वजुखाना, हिंदू संगठनों का विरोध

चमोली के नंदानगर में अवैध रूप से बनाए गए वजू खाना को तुड़वा दिया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि इस वजू खाना को अवैध रूप से पेड़ काटकर बनाया गया था।

क्या होता है वजू खाना

इस्लाम में नमाज पढ़ने और कुरान पढ़ने को लेकर कुछ नियम तय किए हैं, जिनमें वजू भी शामिल है। बता दें कि नमाज से पहले मुस्लिम समुदाय के हर शख्स को शारीरिक शुद्धता करनी आवश्यक होती है और ये वजू के जरिए की जाती है। वजू इस्लाम धर्म की ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें शरीर को शुद्ध करने के लिए मुंह, सिर, पैर और दोनों हाथों को कुहनियों तक पानी से अच्छी तरह धोया जाता है। इस्लाम धर्म के जानकारों का कहना है कि वजू करने के बाद ही नमाज पढ़ी जा सकती है या अल्लाह की इबादत की जा सकती है।

मस्जिद में वजू के लिए क्या होती है व्यवस्था?

मस्जिद में वजू के लिए खास व्यवस्था की जाती है। इसके लिए नल लगाए जाते हैं और वहां लोग वजू करते हैं। माना जाता है कि पानी बहता हुआ होना आवश्यक है यानी किसी एक तालाब या इकट्ठे पानी में वजू करना सही नहीं है।

Next Post

CM Dhami: खिलाड़ी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री धामी

Sat Dec 17 , 2022
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Pushkar Dhami: देहरादून में अंबेडकर स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय बॉलीवाल खिलाड़ियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह की सैर पर निकले। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों के साथ मॉर्निंग वॉक किया। इस मौके पर […]

You May Like