Amarnath Yatra 2022: 2 साल बाद शुरू हुईअमरनाथ यात्रा, तीर्थ यात्रियों में उत्साह

AMARNATH YATRA 2022

बाबा बर्फानी की अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। यात्रा शुरू होने से तीर्थ यात्रियों में उत्साह है। कोरोना महामारी की वजह से 2 साल से अमरनाथ यात्रा स्थगित थी मगर इस बार यात्रा की विधिवत रूप से शुरुआत हुई है।

amarnath yatra 2022 begins

पहलगाम के रास्ते अमरनाथ यात्रा

अगर आप पहलगाम के रास्ते अमराथ यात्रा (amarnath yatra) करते हैं तो आपको बता दें कि ये रास्ता बेहद रोमांचकारी है। इस रास्ते से अमरनाथ की पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए आपको करीब 32 किमी की यात्रा पैदल करनी होगा। पैदल यात्रा की शुरुआत चंदनवाड़ी से शुरू होती है। पहलगाम से चंदनवाड़ी तक श्राइन बोर्ड की तरफ से लगाई गई गाड़ियों से पहुंचा जा सकता है। सुबह करीब 5 बजे पहलगाम से जत्थे रवाना किए जाते हैं। ये गाडियां पर पैसेंजर से श्राइन बोर्ड की तरफ से निर्धारित की गई फीस लेती है।

गाड़ी संचालकों से कर सकते हैं मोलभाव

मगर आप इनसे मोलभाव भी कर सकते हैं। इसलिए सही यही है कि सुबह जल्दी उठकर गाडी में बैठ जाएं ताकी जितना जल्दी हो सके चंदनवाडी पहुंचे सके क्योंकि सवेरा होने के साथ ही यहां भीड़ भी बढ़ने लगती है। अगर आप कई लोग एक साथ यात्रा कर रहे हैं तो अपनी अलग गाड़ी भी बुक कर सकते हैं। गाड़ी वाले आपको पहलगाम में बने बेस कैंप के आसपास ही घूमते मिल जाएंगे। आप उनसे बात कर गाड़ी बुक कर सकते हैं इसलिए सुबह यात्रा पर रवाना होेने में सहूलियत होगी। 

चंदनबाड़ी में चेक होते हैं रजिस्ट्रेशन

चंदनवाड़ी पहुंचने पर यात्रियों के पंजीकरण चेक किए जाते हैं। चंदनवाड़ी में भी यात्रा का बेस कैंप है। यहां आपको ढेर सारे भंडारे चलते मिलेंगी। जो निशुल्क है। देखा जाए तो यात्रा मार्ग पर आपको अपनी जेब से एक पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा, रास्ते में आपको ढेर सारे भंडारे मिलेंगे। 

घोड़े-खच्चर वालों से कर सकते हैं मोलभाव
घोड़े, खच्चर वाले आपको यात्रा के लिए जाने पर मोलभाव करते दिखेंगे। अगर आप घोड़े या खच्चर से अमरनाथ यात्रा पर जाना चाहते हैं तो इनसे मोलभाव कर सकते हैं। सभी घोड़े खच्चर वालों के लिए श्राइन बोर्ड ने यात्रियों से ली जानी वाली रकम निर्धारित की है। ये उससे ज्यादा कभी नहीं ले सकते हैं, इसलिए आप इनसे मोलभाव कर पैसे कम करा सकते हैं। 


सबसे पहली चढ़ाई पिस्सू टॉप
यहां से आपकी यात्रा की  परीक्षा शुरू हो जाती हैं क्योंकि पिस्सू टॉप की सांस फुला देने वाली खड़ी चढ़ाई का सामना करना होगा। पिस्सू टॉप की पहली ही चढ़ाई वाकई सांस फूल देने वाली है। पिस्सू टॉप पर कुछ देर आराम करने के बाद आप आगे के सफ़र पर चल पड़िए। पिस्सू टॉप के बाद कुछ दूरी तक आपको रास्ता आराम वाला मिलेगा मगर उसके बाद फिर से आपको कई चढ़ाई चढ़नी होगी। 

शेषनाग झील रोमांच से भरी 
शेषनाग की चढ़ाई भी इनमें से एक है वो भी यात्रियों की सांस फूला देने वाली है। थक जाएं तो थोड़ा बैठ जाएं आराम करें। यहां के कुदरती सौंदर्य का लुत्फ उठाएं और आगे के सफ़र पर चल पड़े। बीच बीच में आपको भंडारे मिलते रहेंगे जहां भोले बाबा के भक्त निशुल्क भाव से आपकी सेवा करते हैं।

खाने-पीने की नहीं होगी कोई कमी
यहां आपको खाने से लेकर पीने तक हर सुविधा मिलेगी। यात्रा की चढाई काफी कठिन है इसलिए मुमकिन हो तो अपने साथ उतना ही जरूरी सामान लेकर चलें जो जरूरी है। क्योंकि ऊंची चढ़ाई पर शरीर का वजन है खींच पाना मुश्किल होता है फिर आपकी सामान के साथ दिक्कत बढ़ जाती है। ज्यादातर जगह पर आपको घोडा-खच्चर वाले और यात्री एक साथ चलते मिलेंगे इसलिए थोड़ा सावधानी बरतना जरूरी है क्योंकि यहां रास्ता बहुत संकरा होता है इसलिए कोई भी चूक करना बड़ी भूल होगी। 

मास्क साथ लेकर चलें

अपने साथ मुंह पर लगाने का मास्क ज़रूर ले लें क्योंकि घोड़े-खच्चर की लीद हवा के साथ उड़ती है जिससे सांस लेने में तकलीफ होती है। चढ़ाई चढ़ाई के लिए आप अपने साथ एक डंडा या लाठी ज़रूरी ले लें। इससे पहाड़ पर चढ़ने में काफी मदद मिलेगी। इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि जत्थे के आपके सभी साथी एक साथ चलते रहें। क्योंकि साथ रहेंगे तो हौसला भी बना रहेगा और रास्ते की थकान का भी एहसास नहीं होगा। मेरा अपना अनुभव है कि गुफा से पहुंचने से पहले ही काफी सारे भक्त इतने थक चुके होते हैं कि उन्हें मजबूरी में घोड़ा या खच्चर करना ही पड़ता है। 

पंचतरणी पहुंचकर करें रात्रि विश्राम
पंचतरणी में यात्रियों के ढहरने के लिए कैंप लग होते हैं। ये गुफा से करीब 6 किमी दूर है। कोशिश रखिए कि आप थोड़ा आराम करते रहे और उसके साथ ही चलते भी रहें। अगर ऐसा करेंगे तो आप अगर सुबह 5 बजे पहलगाम से रवाना होते हैं तो शाम 7 बजे तक पंचतरणी पहुंच सकते हैं। पंचतरणी में भी खाने पीने की सब व्यवस्था निशुल्क होती है। आपको यहां रात रुकने के लिए टैंट में बिस्तर किराए पर लेना होगा। उसके लिए आपको कुछ पैसे चुकाने वालों होंगे, आप मोलभाव कर पैसे कम करा सकते हैं। 


सुबह जल्दी उठते ही हो जाए रवाना
सुबह तमाम जरूरी काम निपटाने के बाद आप पवित्र गुफा की तरफ रवाना हो जाईए। अब गुफा के दर्शन करने हैं तो सवाल ये है कि स्नान कहां किया जाए। इसकी भी चिंता करने की जरूरत आपको नहीं है। अमरनाथ गुफा के पास ही प्रसाद की दुकान चलाने वाले गर्म पानी की बाल्टी रखते हैं। ये एक बाल्टी गर्म पानी के 50 से 60 रुपए लेते हैं। साथ ही ये अस्थाई टॉयलेट का भी इंतजाम करके रखते हैं। आप इनके पास से ही प्रसाद ले सकते हैं। साथ ही अपना तमाम जरूरी सामान जैसे मोबाइल, बैग इनके पास छोड सकते हैं क्योंकि गुफा में मोबाइल या कैमरा ले जाने पर मनाही है। गुफा तक पहुंचने के लिए आपके कुछ सीढ़ियां पैदल चढ़नी होगी। ये सीढ़ियों की चढ़ाई भी काफी खड़ी है। यकीन मानिए जैसे ही आप बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के दर्शन करेंगे आपके सारी थकान दूर हो जाएगी। अमरनाथ गुफा के पास आपको खाने पीने का कोई सामान नहीं मिलेगा। यहां ना तो कोई चाय की दुकान होगी, कुछ भंडारे चल रहे होंगे उनमें ही चार नाश्ता,ब्रेड और दूसरा सामान प्रसाद के रूप में मिलता है। 

@neeraj_raathi) / Twitter

Next Post

मुनस्यारी में हुए खेलोत्सव में सीएम धामी वर्चुएली हुए शामिल

Wed Jun 15 , 2022
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुनस्यारी में जोहार क्लब द्वारा आयोजित 67वें वार्षिक खेलोत्सव में वर्चुअली प्रतिभाग किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने […]

You May Like