Aditya L1: आदित्य एल-1 ने लगाई चौथी छलांग, धरती के आखिरी ऑर्बिट में पहुंचा

isro aditya-l1 mission latest update fourth earth-bound maneuvre performed successfully

Aditya L1: भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 ने एक बार फिर छलांग लगाकर अपनी कक्षा को बदल लिया है। इसरो के मुताबिक, शुक्रवार देर रात इस प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। अब आदित्य एल-1 की नई कक्षा 256 किमी x 121973 किमी में स्थापित हो गया है। (Aditya L changed the Earth’s orbit for the fourth time)

अब 19 सितंबर को रात 2 बजे इसे पृथ्वी की कक्षा से निकालकर लैग्रेंज प्वाइंट एल-1 पॉइंट में स्थापित करने के लिए ऑर्बिट बढ़ाई जाएगी। इसके लिए अर्थ बाउंड फायर किए जाएंगे। इसरो की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, चौथी बार सफलतापूर्वक कक्षा बदलने के ऑपरेशन के दौरान मॉरीशस, बंगलूरू और पोर्ट ब्लेयर स्थित इसरो के ग्राउंट स्टेशनों से मिशन को ट्रैक किया गया।

इसे पहले 3 बार कक्षा बदल चुका है Aditya L1

इससे पहले इसरो तीन बार अर्थ बाउंड फायर के जरिए आदित्य एल-2 की कक्षा को बदल चुका है। आखिरी बार 10 सितंबर की देर रात तीसरी बार आदित्य एल1 की कक्षा बदली गई थी। इसे पृथ्वी से 296 किमी x 71,767 किमी की कक्षा में स्थापित किया गया था, तब से यह इसी कक्षा में चक्कर काट रहा था। इससे पहले 5 सितंबर को आदित्य एल-1 ने दूसरी बार अर्थ बाउंट फायर किया था। वहीं सबसे पहली बार तीन सितंबर को आदित्य एल-1 ने पहली बार अपनी कक्षा को सफलतापूर्वक बदला था।

Next Post

Pushkar Dhami: भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

Fri Sep 15 , 2023
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया कौन हैं National Engineers Day: इंजीनियर्स को राष्‍ट्र का निर्माता कहा जाता है क्‍योंकि वो ही हमारी सोच को वास्‍तविक रूप देते हैं। किसी भी प्रोजेक्‍ट को डिजाइन करने से लेकर उसके निर्माण […]

You May Like