देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनकी विजय बहुगुणा के साथ राज्य के विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
शासकीय आवास पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री विजय बहुगुणा जी से भेंट हुई।