Char Dham Yatra 2025: अक्षय तृतीया के मौके पर यमुनोत्री धाम के कपाट भी खोल दिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यमुनोत्री धाम भी पहुंचे थे और कपाट खुलने के मौके पर मां यमुना की आराधना कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश और देश वासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।