न्यू ईयर मनाने के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं तो जान लें सरकार की गाइडलाइंस
अगर आप न्यू ईयर को सेलीब्रेट करने के लिए उत्तराखंड आने की सोच रहे हैं तो आपको उत्तराखंड सरकार की गाइडलाइंस के बारे में जानना जरूरी है। जिस तरह से पूरे देश में ओमीक्रोन का खतरा बढ़ रहा है उसके बाद उत्तराखंड सरकार ने भी सख्ती बढ़ा रखी है। खासकर दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों पर विशेष नजर है।

न्यू ईयर के लिए उत्तराखंड सरकार की गाइडलाइंस (New Year Guidlines of Uttarakhand Government for tourist)
1- दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वाले सैलानियों के पास कोविड वैक्सीनेशन की डबल डोज लगवाने का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। अगर किसी पर्यटक या सैलानी ने सिर्फ एक डोज लगवाई है तो उसे 72 घंटे पहले की कोविड निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। मतलब साफ है या तो आपने कोविड की दोनों डोज लगवाई हो या फिर आपको पास कोविड निगेटिव रिपोर्ट हो।
2- उत्तराखंड आने वाले सैलानियों को मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, और साथ में सेनिटाइनेशन रखना जरूरी है। ऐसे ना करने पर पुलिस या प्रशासन कार्रवाई कर सकता है।
3- उत्तराखंड आने वाले सैलानी अपने साथ पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड जरूर लेकर आएं, जरूरत पड़ने पर पुलिस उनकी जांच कर सकती है।
4- भले ही आपने कोविड की डबल डोज भी लगवाई हो, अगर आपका स्वास्थ्य खराब हुआ तो हो सकती है पुलिस या प्रशासन फिर भी आपकी कोविड जांच करवा सकता है।

उत्तराखंड में आने वाले सैलानियों की सड़क मार्ग से कहां कहां पर हो रही चेकिंग
अगर आप सड़क मार्ग से उत्तराखंड आ रहे हैं तो इन जगहों पर आपको चेकिंग मिलेगी। अगर दिल्ली से मुजफ्फरनगर होते हुए देहरादून आ रहे हैं तो देहरादून में डाट काली मंदिर की सुरंग से पहले आपको पुलिस चेक पोस्ट पर चेकिंग का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप मुजफ्फनगर से रुड़की होते हुए हरिद्वार आ रहे हैं तो आपको रुड़की से कुछ दूर पहले नारसन बॉर्डर चेक पोस्ट पर रोका जा सकता है। इसी तरह से अगर आप काशीपुर के रास्ते उत्तराखंड में प्रवेश करते हैं तो वहां पर यूपी से लगते ब़ॉर्डर पर आपको पुलिस चेक कर सकती है। अगर आप नजीबादा के रास्ते होते हुए कोटद्वार आते हैं तो आपको यूपी से लगते बॉर्डर पर चेकिंग का सामना करना पड़ सकता है

उत्तराखंड ट्रेन से आने पर कहां कहां पर होगी चेकिंग
अगर आप ट्रेन से उत्तराखंड आ रहे हैं तो आपको रेलवे स्टेशन पर चेकिंग का सामना करना पड़ सकता है। जिस भी स्टेशन पर आप उतरेंगे उसके गेट पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीमें बैठाई गई हैं तो रेल से आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच कर रही हैं।

हवाई सेवा से उत्तराखंड से आने पर कहां कहां पर होगी चेकिंग
अगर आप हवाई यात्रा कर उत्तराखंड आते हैं तो आपको एयरपोर्ट पर भी चेकिंग का सामना करना पड़ सकता है। इस समय उत्तराखंड में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ही सबसे ज्यादा यात्रियों की आवाजाही होती है।

उत्तराखंड में ओमीक्रोन का कितना खतरा
उत्तराखंड में ओमीक्रोन की दस्तक हो चुकी है। सबसे पहला मामला देहरादून में मिला था। विदेश से लौटी एक युवती में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई थी। इसलिए जरूरी है कि आप अगर उत्तराखंड आ रहे है तो सावधानी जरूर बरतें
#Uttarakhand #Dharali #DharaliDisaster #cloudburst 4 dham yatra Char Dham Yatra chardham yatra 2022 char dham yatra winter CM Dhami CM Pushkar Singh Dhami Dehradun Dehradun News gairsen Governor Gurmit Singh height of yamunotri how to reach yamunotri temple mountains Journey pushkar dhami pushkar singh dhami Uttarakhand Uttarakhand CM Uttarakhand Culture Uttarakhand Development Uttarakhand Government Uttarakhand Governor Uttarakhand News Uttarakhand Tourism Women Empowerment yamunotri mandir yamunotri uttarakhand अनिल बलूनी उत्तराखंड उत्तराखंड पर्यटन उत्तराखंड राज्यपाल उत्तराखंड विकास उत्तराखंड समाचार उत्तराखंड सरकार उत्तराखण्ड समाचार गुरमीत सिंह चारधाम यात्रा देहरादून देहरादून समाचार पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्यपाल गुरमीत सिंह राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) हरिद्वार
