
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक बयानबाजी तेज होने लगी है। नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तल्ख होती जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस को उत्तराखंड के मान-सम्मान और स्वाभिमान से ज्यादा अपने राजनीतिक गठबंधन की चिंता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान और मूल स्वरूप से छेडछाड़ बर्दाश्त नहीं होगी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद अपनी गुणवत्ता, विशिष्टता और पारंपरिक पहचान के दम पर देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। हमारा प्रयास है कि स्थानीय उत्पादों को और अधिक प्रोत्साहन मिले तथा हमारे काश्तकारों, शिल्पकारों और उद्यमियों को नए अवसर प्राप्त हो सके।
