
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून विधानसभा में भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन कार्यक्रम में सहभागिता की। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री धामी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के कई मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिनेश आर्य लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में दिनेश आर्य का लंबा अनुभव राज्यसभा में उत्तराखंड से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से रखने में उपयोगी सिद्ध होगा।

दिनेश आर्य इससे संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने उनके नामांकन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके आगामी दायित्व के लिए सफलता की कामना की। नामांकन कार्यक्रम में भाजपा के जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य को अपना उम्मीदवार घोषित किया है
।
