सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास पर बीजेपी से जुड़े वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में लोकसभा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं सांसद अजय टम्टा के बीच प्रदेश से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, जनहित के विषयों और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य के समन्वय से उत्तराखण्ड के विकास को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके साथ ही सीएम धामी ने विधायक रेणु बिष्ट ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं विधायक रेणु बिष्ट के बीच क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों, जनहित के विभिन्न विषयों तथा समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास और जन अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है।
उधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री खजान दास ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री के बीच प्रदेश के समसामयिक विषयों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर सरकार की प्राथमिकताओं एवं विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
उधर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में विधायक विनोद चमोली ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री और विधायक श्री चमोली के बीच क्षेत्र के विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
