RT (Russia Today) ने भारत में अपना डेडिकेटेड हिंदी डिजिटल न्यूज़ ऑपरेशन लॉन्च कर दिया है। इसके लिए समय भी बेहद खास चुना गया। लॉन्च ऐसे वक्त हुआ है जब BRICS समिट और व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा पर आए हुए थे।
RT हिंदी का प्रमोशनल कैंपेन ने भी खूब ध्यान खींच रहा है। एक वीडियो में किंग चार्ल्स को भारतीय अंदाज में हिंदी बोलते हुए दिखाया गया है। देसी इमेजरी और ब्रिटिश राजशाही के इस मजेदार मेल के जरिए RT हिंदी ने पश्चिम पर तंज कसते हुए भारतीय दर्शकों तक सीधे पहुंचने का संदेश दिया है।
पहले RT ने भारत में अंग्रेजी भाषा का अपना नेटवर्क मजबूत किया… फिर भारतीय पत्रकारों और राजनीतिक चेहरों को जोड़ा… मीडिया पार्टनरशिप की दिशा में कदम बढ़ाए… और अब भारत के सबसे बड़े मास-लैंग्वेज ऑडियंस हिंदी तक सीधी पहुंच बनाने की कोशिश है।
सवाल यही है RT ने हिंदी का विस्तार अभी ही क्यों किया?
जवाब शायद भारत की बदलती भू-राजनीतिक भूमिका में छिपा है। रूस पश्चिमी देशों के साथ तनाव के बीच भारत जैसे बड़े और प्रभावशाली देश में अपनी मीडिया और सॉफ्ट-पावर मौजूदगी मजबूत करना बड़ा कारण माना जा रहा है। भारत का विशाल डिजिटल दर्शक वर्ग RT के लिए सिर्फ एक नया मार्केट नहीं है यह दुनिया को देखने का एक अलग नैरेटिव पेश करने का बड़ा मौका भी है।
