मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलते हुए हर परिस्थिति में अपने कर्म के प्रति अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का यह पावन पर्व हम सभी को भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से भगवान श्री कृष्ण के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।
