देहरादून। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर सपूतों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान के कारण देश को स्वतंत्रता मिली। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
